श्री महाकाल भगवान के दर्शन यात्रा | धार्मिक यात्रा
लेखक महाकाल मंदिर परिसर मे | श्री महाकाल भगवान के दर्शन यात्रा धार्मिक प्रस्तावना : कुछ दिनों से श्री महाकाल भगवान के दर्शन करने की इच्छा हो रही थी ,जो धीरे धीरे प्रवल हो रही थी | इसी बीच मेरे भतीजी का रिस्ता इंदौर में तय हुआ | १९ तारीख रविवार को रोका तय हुआ इसमें जाना था | इसे मैने श्री महाकाल भगवान के आदेश माना और उज्जैन में श्री महाकाल भगवान के दर्शन के लिए तैयार हो गया | यात्रा की तैयारी श्री महाकाल भगवान के दर्शन के लिए बहुत लोग जाते हैं | उज्जैन जाने के लिए गया से सीधा ट्रैन में सीट नहीं था ,तो हमने (मै एवं मेरी पत्नी )हवाई जहाज से जाना तय किया | ज्ञात हुआ इसमें टिकट है | १८ तारीख को गया से दिल्ली एवं दिल्ली से इंदौर का टिकट बुक कराया , होटल में एक रुम भी बुक कराया | जरूरी समान लिए और चल पड़े उज्जैन श्री महाकाल भगवान के दर्शन के लिए | यात्रा निर्धारित समय पर हमलोग इंदौर पहुंच कर होटल में गए | प्रातः काल के लिए एक कैब बुक कर लिए | नियत समय पर कैब आ गया | सुबह उ...