गुरु गोविन्द सिंह जयंती २०२२ | Guru Gobind Singh Jayanti २०२२ |



            गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती २०२२ | Guru Gobind Singh Jayanti २०२२ |  

     Keywodrs :where is Patna | पटना कंहा है #what is guru gobind jyanti #गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  क्या  है # when is guru gobind jyanti in 2022 # गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती २०२२ में कब  है # hown it is celebrated # गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती कैसे मनाया जाता है

Table of contents

1.  गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  कब मनाया जाता है

2. गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  कँहा  मनाया जाता है

3. गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती का इतिहास

4.  गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती कई नाम

5. गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती कैसे मनाया जाता है 

6.  गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  का महत्व 


गुरु  गोविन्द  सिंह जी

                                        


             गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती ,  गुरु  गोविन्द  सिंह जी के   जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है | गुरु  गोविन्द  सिंह जी सिखों के दसवें गुरु हैं | गुरु जी  धर्मरक्षक ,कवि और एक महान योद्धा थे |  वे एक आद्यात्मिक गुरु एवं दार्शानिक थे |  गुरु नानक देव जे ने गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण किया |  अपना पूरा जीवन जनता के  लिय  अर्पित कर दिया |

                                     गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती कब मनाया जाता है

भारतवर्ष में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती का त्योहार उनमें बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है  खास करके सिख  भाईयों  के लिए |  गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती पौष माह के शुक्ल  पक्छ की सत्तमी तिथि मनाया जाता है |आज के ही  दिन १९६६ ईस्वी विक्रम संवत को  गुरु  गोविन्द  सिंह जी का जन्म हुआ था | इसी दिन  गुरु  गोविन्द  सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है

इस वर्ष २०२२  में  गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  २९ दिसम्बर को मनाया  जा रहा जाना है | 

 गुरु  गोविन्द  सिंह  का जन्म बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था | सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब के इकलौती संतान थे | इनकी माता का नाम   गुजरी देवी था | बचपन में इनका नाम गोविन्द राय  था |  पटना में इनके जन्म स्थल को अब पटना साहेब कहते हैं | 

जन्म के बाद सिर्फ चार वर्ष तक गुरु पटना में रह पाए | इनके पिता एवं सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया जिससे औरंगजेब ने उनका सर कलम करवा दिया | इसके बाद २९ मार्च १६७६ को गुरु गोबिंद सिंह जी को १० वा गुरु घोषित किया गया | इसके बाद से बचपन के गोबिंद राय ,गुरु गोविन्द सिंह जी कहलाने लगे | इस वक्त  गुरु  गोविन्द  सिंह  जी दस वर्ष के थे | 


                                     

                                          गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती कँहा  मनाया जाता है

   गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती विश्व में  सभी जगह मनाई जाती है , खास कर जिस स्थान पर सिख भाई रहतें हैं |  हिंदूओ का भी यह महत्वपूर्ण त्योहार हो जाता है | गुरुद्वारा को सजाया जाता है |इस दिन घर को गुरुद्वारों  को ,फूलों से सजाया जाता है ,दीपक जला कर रौशन करते है |  भक्त जान  गुरुद्वारा में भजन प्रार्थना किया जाता है ,पूजा अर्चना किया जाता है | शांति पूर्वक जुलुस का आयोजन किया जाता है | गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन होता है |   

गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती को भोजन वस्त्र  इत्यादि दान दिया जाता है | इस दिन किए गए दान पुण्य का बहुत महत्वपूर्ण होता है | 

इस दिन घर को फूलों से सजाया जाता है ,शाम को दीपक जला कर रौशन करते है |  

                                         गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  का महत्व 

  सिखों को  पांच ककार  धारण करने का आदेश  गुरु  गोविन्द  सिंह जी ने दिया ,जिसे धारण करना सभी सिखों के लिए  आवश्यक  है | सिख भाई इसका पालन करते हैं | 

आइए  जानते हैं  कि  वे पांच ककार  क्या हैं : 

१.  बाल -बिना कटे बाल २ कड़ा  कलाई पर पहनने के लिया स्टील या लोहा -धातु का कंगन ३. कच्छा - छोटा जांघिया ४. कृपाण छोटा  तलवार   एवं  ५. कंघा एक लकड़ी का कंघा  हैं | 

गुरु  गोविन्द  सिंह जी के जीवन से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है | जैसे कि::

 कोई भी परिस्थिति  हो हिम्मत नहीं हारना है ,और कड़ी  मेहनत करना चाहिए| 

धर्म ग्रंथों का आदर करना एवं पढ़ना सुनना चाहिए

धर्म के अनुरूप आचरण करना चाहिए| 

धर्म के रक्षा हर हाल में करना चाहिए| धर्म के रक्षा में जान की भी प्रवाह नहीं करना चाहिए |  

वर्तमान पर ध्यान दे और भविष्य निर्माण का योजना पर काम करना चाहिए | 

यथा संभव जरूरतमंद एवं गरीबों के सहायता करना चाहिए

गुरु  गोविन्द  सिंह जी का आदेश है की अपनी कमाई का दसवां भाग दान करें |  

गुरु  के उपदेश  बहुत ही पवित्र  है | गुरु ग्रन्थ सिखों का सबसे पवित्र ग्रन्थ हैं | भारतवर्ष  एवं अन्य कई देशों के  जन- जन, कन -कन  में गुरु  गोविन्द  सिंह जी  रचे बसें हैं | हर वर्ष गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती में गुरु  गोविन्द  सिंह जी  के ज्ञान पर  आधारित व्याख्यान  का आयोजन कई जगहों में  किया जाता है जिससे गुरु  गोविन्द  सिंह जी के विचार का  ज्ञान प्राप्त होता है|  | गुरु  गोविन्द  सिंह जी भारतवर्ष की कल्पना नहीं की जा सकती है | गुरु  गोविन्द  सिंह जी हर नागरिक  के लिए  एक आदर्श हैं | 

चलिए हमलोग गुरु  गोविन्द  सिंह जी जयंती मनाते है | गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती सब को मुबारक हो

Hashtags: 

where is Patna | पटना कंहा है #what is Guru Gobind Jyanti #गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती  क्या  है # when is Guru Gobind Jyanti in 2022 # गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती २०२२ में कब  है # hown it is celebrated # गुरु  गोविन्द  सिंह जयंती कैसे मनाया जाता है

इन्हें भी देखें  

 https://knowledge-festival.blogspot.com/2022/05/janki-navami.html

https://knowledge-festival.blogspot.com/2022/04/2022-hanuman-janmotsav-2022.html





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस| World Environment Day

अंतररास्ट्रीय योग दिवस 2023|International Yoga Day 2023 |

दुर्गा पूजा का महत्त्व | दुर्गा पूजा 2022| MAA DURGA, Indian festival