चैती छठ 2022 | Chaati chhaath puja 2022|
चैती छठ 2022 | Chaati chhaath puja 2022|
Table of contents:
१. चैती छठ कब से कब तक मनाया जायेगा |
२. चैती छठ किस तरह किया जाता है |
3. चैती छठ का महत्ब |
आज ०५ अप्रैल २०२२ से चैती छठ शुरु हो गया है | नहाई खाय के साथ छठ व्रत शुरु हो जाता है | आज नहाई खाय में कदु दाल और भात को शुद्ध रूप से बनाया जाता है और नहाने के बाद शांत शुद्ध मन से प्राप्त -खाया जाता है | खाद्य पदार्थ अलग अलग जगहों पे अलग अलग ढंग से बनाए जाते है |
दूसरे दिन खरना होता है ,जिसमे व्रती दिन में उपवास रख कर शाम को सूर्य भगवान को प्रणाम और पूजा कर अन्न ग्रहण करते है | और उसके बाद रात में कुछ व्रती सरगही करते हैं ,जबकी कुछ व्रती उसी वक्त से उपवास करते है | पूजा के तीसरे दिन शाम को अस्तगामी सूर्य भगवान को अर्घ दिया जाता है ,एवं चौथे दिन उदयमान सूर्य भगवान को अर्घ दिया जाता है और व्रत का समापन हो जाता है | साधारणतः अर्घ स्थानीय पवित्र नदियों पोखरों में अर्पण किया जाता है | जिसके कारण नदियों पोखरों पे बहुत भीड़ जमा हो जाती है ,इससे व्यवस्था में दिक्त होती है ,और हादसा होने का डर रहता है | जिससे लोग घर के छत पे या हाता में अर्घ अर्पण करतें है |
छठ का महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है | एक कार्तिक छठ है और दूसरा चैती छठ है | दोनों छठ चार दिनों का होता है |कार्तिक छठ पूजा का विशेष महत्ब है |यह पूरे भारत देश में एवं साथ साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों के द्वारा मनाया जाता है | चैती छठ ,चैती नवरात्रि के चौथे दिन शुरु होता है चार दिनों तक मनाया जाता है और चैती नवरात्रि के आठवें दिन पूरा होता है | चैती छठ बिहार,झारखंड उत्तर प्रदेश और देश के कई भागों में धूम धाम से मनाया जाता है |
छठ पर्व में सूर्य भगवान एवं छठ मैया की पूजा होती है | छठ पर्व हिन्दुओ का महापर्व है | परन्तु सभी धर्म के लोग बढ़ चढ़ कर हिसा लेते है | इस पर्व में जनमानष स्वतः घर से लेकर घाट तक सफाई करते है ,और पुरा शहर ,कस्वा,गांव साफ हो जाता है | अपने सर पर प्रसाद लेकर घाट तक जाते हैं | इस पर्व में सब बरावर हो जाते हैं | आस्था का सबसे बड़ा पर्व है |
मान्यता है की छठ मैया सूर्य भगवान के बहन हैं और जो लोग छठ पर्व सच्चे मन से, आस्था के साथ करते हैं तो उनके सभी मनोकामनाए सूर्य भगवान एवं छठ मैया पूरा करते हैं |
इंटरनल लिंक :https://knowledge-festival.blogspot.com/2022/04/ram-navmi-2022-date-hindi.html
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें